चांद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गले पट्टी बांध कर मौन जुलूस निकाला

चांद ।। कैमुर प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाते हुए मौन जुलूस निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गले काली पट्टी बांध कर मौन जुलूस लेकर चांद बाजार में भ्रमण किया। जूलुस में 14 अगस्त को भारत का विभाजन विभिषिका को भारतवासी ओं ने झेला था। उसी के याद में मौन जुलूस निकाला गया। एवं लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि अब भारत का विभाजन नहीं किया जायेगा। कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया की अब भारत माता का विभाजन नहीं होने दिया जाएगा। भारत विभाजन के समय विभिषिका कष्ट अनेक दुखों झेलने वाले भारतीयों को याद किया गया। जूलुस मे में दिलीप कुमार गुप्ता राहुल गुप्ता दीपक सिंह संतोष पाण्डेय राजू गुप्ता आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट