नगर अध्यक्ष नारायण सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण

तलेन ।। नगर में  हुई भारी बारिश के बावजूद  76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धुमधाम के साथ मनाया गया।  नगर में हो रही भारी बारिश के बीच बडे़ उत्साह के साथ नगर के  विद्यालयों के छात्र- छात्राओं  शिक्षक गणों द्वारा घोष और बैंड बाजों के साथ नगर में  प्रभात फेरी निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची। जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया व पुलिस जवानों ने सलामी दी तथा राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री यादव द्वारामुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया । इस मोकै , उपाध्यक्ष,पार्षद ,पार्षद प्रतिनिधि, थाना प्रभारी, नेतागण, पत्रकार  वरिष्ठ नागरिक गण, विद्यालयों का स्टाफगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट