कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रमा यादव की संदिग्ध स्थिति में मौत

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमुर ।। कुदरा एन एच 30 मोहनियाँ आरा मार्ग कुदरा प्रखंड अंतर्गत सलथुआँ पंचायत के मध्य विद्यालय डंगरी के समीप परसथुआँ- मोहनियाँ मार्ग पर सुबह संदिग्ध स्थिति में चंद्रमा यादव के शव को देखा गया।मिली जानकारी के अनुसार चंद्रमा सिंह यादव सलथुआँ पंचायत के मोहनपुर गांव के निवासी हैं, जो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी हैं। सुबह विचरण करने के लिए निकले हुए थे, कुछ समय बाद एन एच 30 पर उनके शव को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। जिसका की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संजय कुमार द्वारा स्थल पर पहुंचकर जानकारी लिया गया।परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को सड़क पर फेंका गया है।सच्चाई की परख जांच के बाद ही हो पाएगा। घटना से क्षुब्ध परिजनों के साथ आसपास के लोगों द्वारा एन एच-30 को जाम कर दिया गया जिससे कि लंबी कतारें लग गई। स्थल पर पहुंच शासनीक प्रशासनिक पदाधिकारियों के बहुत मशक्कत के बाद सड़क को खाली कराया गया।प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए अंत परीक्षा हेतु सदर अस्पताल भभुआँ भेजा गया।समाचार लिखे जाने तक शासन प्रशासन द्वारा किसी भी तरह का बयान नहीं दिया गया।जांच के उपरांत ही सच्चाई सामने आ पाएगी

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट