रामगढ़ मे धूम धाम से रैली निकाल मनाया गया अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

रामगढ़ से राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट 


रामगढ़।। आज प्रखंड संसाधन केंद्र रामगढ़ मे केआरपी की मौजूदगी मे शिक्षा सेवकों व तालिमी मरकजों द्वारा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर रामगढ़ और नुआंव प्रखंड के संयुक्त शिक्षासेवियों के द्वारा रामगढ़ में साक्षरता रैली निकाला गया। शिक्षा सेवकों एवं तालिमी मरकजों ने हाथों मे  लिखा हुआ दफ्ती ले नारा बोलते हुए उत्साह के साथ  अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया।इस कार्यक्रम मे इनके अलावा शिक्षासेवक के द्वारा पढ़ाए जा रहे बच्चों एवं नवसाक्षर महिलाओं ने भी भाग लिया।

केआरपी राम सुरेश राम ने बताया की यूनेस्को अमेरिका के द्वारा 7नवंबर 1965 को इसको घोषित किया लेकिन इसको पूर्ण रूप से 8 सितंबर 1966 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाने लगा। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत,सामाजिक , सामुदायिक रूप से  साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालना है ताकि विश्व में कोई असाक्षर नही रहे। तबसे ये अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।

मौके पर शामिल केआरपी रामसुरेश राम ,एमडीएम प्रभारी शिद्देश्वर राम, शिक्षासेवक दिनेश चौधरी,सत्येंद्र प्रसाद ,मुमताज अंसारी, ईब्राना खातून रुखसार, रेहाना,रफत, परवीन, अनिल,संजय ,गुड़ी कुमारी  के साथ साथ अन्य शिक्षा सेवक ,तालिमि मरकज, ग्रामीणों ने भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट