तिरंगे से कवर दशिया अमृत सरोवर में नौकायन कर किया प्रशंसा

भदोही ।। उ0प्र0 के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भदोही जनपद भ्रमण व निरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस लाइन हेलीपैड पर आगमन के पश्चात् भाजपा कार्यालय जोरई में पार्टी पदाधिकारियों/जनप्रतिनिधियों/जनकार्यकताओं के साथ संवाद विकास खण्ड ज्ञानपुर के ग्राम पंचायत जगधरा में विभिन्न विकास कार्यो तथा अमृत सरोवर का निरीक्षण व जनसंवाद कलेक्टेªट सभागार में उद्यमियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक किया। इस अवसर पर सांसद डॉ0 रमेश चन्द बिन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, पूर्व सांसद गोरखनाथ पाण्डेय, पूर्व विधायक भदोही रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी, जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, समस्त नगर निकाय चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों सहित विन्ध्याचल मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक आर0पी0सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार सहित सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ग्राम पंचायत गजधरा में निर्मित ओपेन जिम/मनरेगा पार्क का उद्घाटन करते हुए जिम मे मौजूद तमाम एक्सरसाइज उपकरणों पर व्यायाम/कसरत करते हुए उन्होंने सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि अब आप लोग यहा पर आकर एक्सरसाइज किजिए स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन/विचार का विकास होता है। तदुपरांत दशिया अमृत सरोवर पर हरिशंकरी अर्थात पीपल, पाकड़, बरगद का संयुक्त वृक्षारोपण करते हुए उन्होंने पर्यावरणीय चेतना का संदेश दिया। अमृत सरोवर के चारों तरफ तिरंगे झण्डे से कवर किया गया था। मा0 उप मुख्यमंत्री, सांसद, विधायकगणों ने सरोवर के चारों ओर नौका विहार करते हुए प्राकृतिक मनोरम वातावरण का आनंद लिया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उत्साह व जोश के साथ भारत माता की जय, जय श्रीराम के उद्घोष लगाये। जनता की जय-जय कार का अविवादन करते हुए उन्होंने भी जय श्रीराम की उद्घोष को बुलन्द किया। सुव्यवस्थित बने अमृत सरोवर की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की प्रशंसा किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत गजधरा में निर्मित सामुदायिक शौचालय का भी अवलोकन किया।

तदुपरांत ग्राम पंचायत गजधरा में प्राथमिक विद्यालय गजधरा परिसर में स्थित पंचायत भवन, ग्राम पंचायत सचिवालय, व प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने सभी उत्पादों के बारे में जानकारी व उत्साह वर्धन किया। प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों द्वारा नवाचार का प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रयोगों/मॉडलो/वैज्ञानिक तकनीकी का अवलोकन कर जानकारी लेते हुए उन्होंने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कॉमना की। उनके स्वागत के क्रम में बेसिक स्कूल के नन्हें-मुन्ने छात्रों ने बैण्ड बाजे के साथ, हाथों में तिरंगा थामें गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनन्दन किया। जिस पर उन्होंने बच्चों का हौसला आफजाई करते हुए उनके साथ शिक्षा विभाग के सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी खिचवाई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने जनसंवाद मंच पर लगभग साढ़े 03 करोड़ लागत की 59 परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम विकास विभाग के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी बिटनी देवी, रंजू देवी को चाभी का वितरण, राष्ट्रीय आजिविका मिशन द्वारा अर्चना देवी पटेल, रूकसार बानो वी0सी0 सखियों को डिवाइस वितरण, जय हनुमान आजीविका एवं शिवगुरू आजीविकास स्वयं सहायता समूह पाली को सी0सी0एल0 वितरण, आईटीआई विभाग द्वारा स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत सोनाली सिंह को स्मार्ट फोन व संदीप कुमार पटेल का टैबलेट, समाज कल्याण विभाग द्वारा सावित्री, लक्ष्मण को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण के साथ दिव्यांग पेंशन, पति के मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला को पेंशन की स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएम स्वनिधी योजना डेमो चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना की शहरी की चाभी वितरण, निर्माण कामगार, मृत्यु दिव्यांगता, सहायता एवं अक्षमता योजना अन्तर्गत अनुदान डेमो चेक, आयुष्मान कार्ड वितरण सहित आदि कई अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/अन्य सामग्रीयों का उप मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा वितरण किया गया। वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि आज योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल 06 माह पूर्ण होने पर संकल्प पत्र में लिखे सभी योजनाएं व बातों को साकार किया जा रहा है। यह दर्शाती है कि मोदी-योगी की सरकार सिर्फ कहती नही अपितु उसे साकार करके दिखाती है।

उन्होंने जनसंवाद करते हुए ग्रामवासियों से कहा कि हमार पुर्खो, पूर्वजों ने बाग-बगीचें पेड़ लगाये, तालाब खुदवाया, नदियों को स्वच्छ बहने दिया। जिसका परिणाम रहा कि पर्यावरण संतुलित रहा। लेकिन आज हम विकास के नाम पर पेड़ पौधों को काट रहे है। जिसके कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ा है। आज तर्पण दिवस पर हम सभी संकल्प करें कि हर अवसरों पर अधिकाधिक वृक्ष लगाकर पृथ्वी की हरितिमा को बढ़ाये। उन्होंने ग्रामवासियों से कूड़ा करकट को निर्धारित स्थल पर फेकते हुए स्वच्छता पर बल दिया। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के उत्तम व सुखद जीवन के लिए जल संरक्षण, वृक्षारोपण, साफ-सफाई, समाजिक सहभागिता पर बल दिया। उन्होंने जल, जंगल, जमीन को बचाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि गॉव स्वच्छ रहेंगे तो बिमारी गॉव में घुस नही सकती।

उन्होंने कहा कि विकास रूपी रथ का एक पहिया सरकार है, तो दूसरा आप सब समाज है, कोई भी योजना बिना आपके अधूरा है। आप सभी को मिल जुलकर ही गॉव देश का विकास करना है। उन्होंने सरकार के दूसरे कार्यकाल के 6 माह पूर्ण होने पर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, हर घर नल, पीएम स्वनीधि योजना, आदि योजनाओं ने लोगो के जीवन में साकारात्मक बदलाव लाये है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण, बेसिक शिक्षा के छात्रों के बैग, जूते, डेªस आदि के लिए अभिभावक के खाते में समय से सरकार द्वारा ऑनलाईन पैसा ट्रान्सफर किये जाने को अकित किया। उन्होंने कहा कि जनपद के जिन तालाबों व नालों पर अवैध कब्जे को उनको तत्काल कब्जे मुक्त कराया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सबका साथ, सबका विकास उद्घोष के साथ नमस्कार किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट