
पालिका के सांस्कृतिक केन्द्र की दीवार गिरी पांच जख्मी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 27, 2022
- 419 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका के प्रभाग समिति एक अंर्तगत चौहान कालोनी में पालिका के हजरत ख्वाजा गरीब नवाज सांस्कृतिक केन्द्र की बाउंड्री दीवार गिर जाने से चार बच्चे व एक व्यक्ति जख्मी होने की घटना आज शाम पांच बजे के दरमियान घटित हुई है। बाउंड्री दीवार गिरने के बाद स्थानिकों ने घटना स्थल पर पहुँच मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर उपचार हेतु पास ही स्थित स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।इस घटना की जानकारी मिलने पर आपातकालीन प्रमुख फैसल तातली, प्रभाग समिति क्रमांक एक के सहायक आयुक्त दिलीप खाने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर बाउंड्री दीवार के मलबा हटवाया। स्थानिकों ने पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दीवार तोड़ने की जानकारी किसी को भी नहीं दी गई थी। एकाएक जेसीबी आई और बाउंड्री दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया। जिसके कारण पास में स्थित गल्ली में बाउंड्री दीवार गिर पड़ी।इस गल्ली में खेल रहे चार बच्चे इसके मलबे के चपेट में आ गये। किसी के सिर पर चोट लगी तो किसी के हाथ पैर फैक्चर हुए है। मलबे के कारण एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। जिसका उपचार स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में चल रहा है। स्थानिकों ने ठेकेदार की जेसीबी का भी नुकसान किया है। शुरूआती जांच में पता चला की हाल के बगल स्थित मलवा व बने मकान को जेसेबी द्वारा तोड़ते समय सांस्कृतिक केन्द्र की बाउंड्री दीवार गल्ली में गिर पड़ी। जिसके कारण गल्ली से जा रहे लोग इस बाउंड्री दीवार के मलबे के चपेट में आ गयें। हालांकि इस घटना के बाद पालिका के आपत्ति व्यवस्थापन टीम के साथ एंबुलेंस व दमकल की गाडियां मौजूद है।
रिपोर्टर