
भिवंडी के ग्राम पंचायत चुनावों में सदस्य पद के लिए 577 व सरपंच पद के लिए 83 उम्मीदवार 6 सरपंच व दो ग्राम पंचायत निर्विरोध विजयी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 03, 2022
- 251 views
भिवंडी।। भिवंडी तालुका के 31 ग्राम पंचायतों में सरपंच व सदस्य पद के लिए आम चुनाव 16 अक्टूबर को होना निश्चित है। आज नामांकन अर्ज वापसी का अंतिम तारीख होने के कारण सरपंच पद पर दावा ठोक कर नामांकन कर चुके 49 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन अर्ज वापस ले लिया है। जिसके कारण अब सरपंच पद के 83 उम्मीदवार चुनावी रण में है। वही पर 6 ग्राम पंचायतें पाये, पालखणे, मोहिले, वेढे, दुधनी व पिंपलघर के सरपंच पद के लिए चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है।
31 ग्राम पंचायत के कुल 297 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 867 उम्मीदवारों ने नामांकन अर्ज किया है। जिनमें से 290 उम्मीदवारो ने अपना नामांकन अर्ज वापस ले लिया है, अब केवल 577 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है। इसके आलावा 31 ग्राम पंचायतों में से दो ग्राम पंचायतें दुधानी और पिंपलघर ने क्रमशः 9 और 17 कुल 27 ग्राम पंचायत सदस्यों को सभी दलों मे मिलकर निर्विरोध चुनाव करने में सफलता हासिल की है। शेष ग्राम पंचायत में 48 ग्राम पंचायत सदस्य सदस्य निर्विरोध चुने गए है। अब 297 सदस्यों में से कुल 74 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। 16 अक्टूबर को 31 पैकी में से 25 सरपंच पद और 297 सदस्य पद में से 74 सदस्य पद बिनविरोध चुने जाने पर बाकी बचे 222 सदस्य पदों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दल व गठबंधन दलों ने तैयारी करना शुरू कर दिया है वही चुनाव निर्णय अधिकारी तहसीलदार अधिक पाटिल के नेतृत्व में चुनाव विभाग की सारी व्यवस्थाएं काम करने लगी है।
रिपोर्टर