गांधी जी की सत्य और अहिंसा की विचारधारा पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि- शिवकुमार

करौदीकला ।। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानाध्यापक शिव कुमार ने गांधीजी को महान कर्मयोगी संत बताया। प्रधानाध्यापक ने अपने वक्तव्य में कहा कि गांधी जी की अहिंसावादी और सत्यवादिता की विचारधारा पर  चलकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। 

प्रधानाध्यापक ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था। कस्तूरबा गांधी के बीमार होने पर बापू जी के द्वारा स्वयं नमक छोड़ने की घटना के माध्यम से छात्र -छात्राओं को कोई कार्य करने से पहले उसे स्वयं पर लागू करने के  बारे में प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनका जीवन देश के हर नागरिक के लिए अनुकरणीय है ।हम उनके पद चिन्हों पर चलकर ही एक सशक्त भारत देश का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कृषि के क्षेत्र में किसानों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए दिए गए महान योगदान को याद किया ।मौके पर विजयानंद,उमेश चंद्र चौबे, के.के.उपाध्याय ,सुरेश प्रजापति, मो.फहीम अंसारी,किरण देवी एवं रेनू सिंह उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट