हृदय गति रुकने से कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक सिराज ताहिर का निधन

भिवंडी।। भिवंडी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगरसेवक व पूर्व विधायक एवं वर्तमान कांग्रेस पार्टी के भिवंडी शहर अध्यक्ष रसीद ताहिर मोमिन के छोटे भाई  सिराज ताहिर का 64 वर्ष की आयु में मंगलवार रात 12 बजे उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भिवंडी पालिका में सिराज ताहिर जानकार व विद्वान नगरसेवक के रूप में जाने जाते थे।  2012 से 2017 यानी दस वर्षो तक नगरसेवक के तौर पर काम किया। इनके निधन पर शहर में शोक व्याप्त है। बुधवार को उन्हें भुसार मोहल्ला कब्रिस्तान में मातम के माहौल में दफनाया गया। अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक दलों के नेताओं सहित कई समर्थक शामिल हुए थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट