
गुप्तांग काटकर चाय वाले की हत्या प्रेमिका से नाजायज़ संबंध होने का था शक
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 08, 2022
- 723 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर के फातमा नगर में एक चाय वाले युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर देने की घटना रविवार रात में घटित हुई है। होटल पर जब सुबह दूध देने वाला आया तो होटल मालिक की हत्या की जानकारी मिली। शांतिनगर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर अज्ञात हत्यारे के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया और हत्या के कारण एवं हत्यारे की तलाश शुरू कर दी। भिवंडी क्राइम ब्रांच यूनिट 2 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय मोरे,प्रफुल्ल जाधव, धनराज केदार, पुलिस उप निरीक्षक रमेश शिंगे,हनुमंत वाघमारे, सहायक पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र पाटिल,राजेंद्र चौधरी, रामचंद्र जाधव,पुलिस हवलदार सुनिल सालुंखे,मंगेश शिर्के,साबीर शेख,रंगनाथ पाटिल,पुलिस नाइक सचिन जाधव,पुलिस सिपाही भावेश घरत, प्रशांत बर्वे,रोशन जाधव की टीम कर रही थी। क्राइम ब्रांच यूनिट की टीम ने मात्र सात घंटे में हत्यारे को कामतघर परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक मोहमद शमीम रजा अमीन खान (20) फातमा नगर परिसर में रियाज नामक होटल पर चाय बिक्री का व्यवसाय करता था और रात में इसी होटल में सोता था। इसी परिसर के रहने वाले मोहम्मद अमीर मोहम्मद असलम अंसारी (29) को शंका थी कि मोहम्मद शमीम का उसकी प्रेमिका से प्रेम व अनैतिक संबंध है। जिसके ख़ातिर उसे रास्ते से हटाने के लिए रविवार रात को उसके होटल में घुसकर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी यही नहीं उसका गुप्तांग भी काट डाला और फरार हो गया। शांतिनगर पुलिस ने मोहम्मद अमीन नब्बा खान की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वही पर गिरफ्तार आरोपी ने हत्या करने की बात कबूली की है। जिसके आगे की जांच शांतिनगर पुलिस के पुलिस निरीक्षक निलेश बडाख कर रहे है।
महाराष्ट्र के कल्याण से निकली मैहर यात्रा की झलकियां।https://youtu.be/VBgMLS17seE
रिपोर्टर