न प अध्यक्ष ने नए इलेक्ट्रिक चार्जेबल इ रिक्शा का विधिवत पूजन कर किया शुभारंभ
- राजेंद्र यादव, संवाददाता राजगढ़, मध्यप्रदेश
- Nov 11, 2022
- 805 views
तलेन ।। नगर परिषद् तलेन द्वारा नगर के वार्डों के सकड़े मार्गो में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने हेतु नई खरीदी गई दो इलेक्ट्रिक चार्जेबल इ रिक्शा की विधिवत पूजन व फीता काटकर नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पार्षद महेश यादव पप्पू अहिरवार ,पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम यादव ,सहित उपयंत्री राजेंद्र यादव नगर परिषद् कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर