वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर लगाए मनमाने तरीके से काम करने का आरोप

राजीव कुमार पाण्डेय


रामगढ़ ।। सोमवार को आयोजित हुए  सदुल्लहपुर -डरवन पंचायत के कार्यकारणी बैठक का वहां दस मे से सात वार्ड सदस्यों ने बहिष्कार किया है। वहीं वार्ड सदस्यों का कहना है कि मुखिया द्वारा एक बार भी पूर्व मे कार्यकारणी का बैठक नही कराया गया है।जबकि मुखिया ने मनमाना रवैया अपनाते हुए स्वयं द्वारा फर्जी तरीके से 62योजनाओं को ई ग्रामस्वराज पोर्टल पर चढ़वाया गया है इसमें पंचायत सचिव,कार्यपालक सहायक की मिलीभगत से ऐसा किया जा रहा है।यही नहीं उसमे से कई योजनाओं का मुखिया द्वारा स्वयं से चयन करके काम भी करवाया जा रहा है। वहीं वार्ड 2के वार्ड सदस्य रामलाल यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर जिलापदाधिकारी महोदय को आवेदन देकर जांच का गुहार लगाया गया है। जबतक जांच प्रक्रिया पूरी नही हो जाती है साथ ही हमलोगों का अधिकार मिल नही जाता है तब तक हमलोग कार्यकारणी हो या आम सभा या कोई विशेष सभा हमलोगों द्वारा आगे भी बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि जिस योजना को करने से जनता को सीधे फायदा होगा जैसे नल जल की मरम्मती ,पूर्व का बकाया बिजली बिल का निदान जिसके कारण नलजल सेवा भी बाधित है जो अतिआवश्यक है उसको नही किया जा रहा।अपने मन से मनमाने तरीके से बिना किसी वार्ड को जानकारी दिए कार्य किया जा रहा है।वहीं वार्ड एक के वार्ड प्रतिनिधि उदय पासवान ने कहा कि मुखिया कहते हैं कि आप सभी का कोई महत्व नही है जब हमलोगों का कोई महत्व ही नही है तो फिर बैठक मे हमलोगों को क्यों बुलाया जाता है।हम पढ़े लिखे वार्ड सदस्य हैं किस तरह से बैठक के नाम पर हस्ताक्षर करा कर बाद मे योजना को दर्ज कर पास कराया जा रहा है हमलोग पंचायत के खेला को जान चुके हैं आगे हमलोग अनायास किसी मामले मे फंस न जाएं इसलिए कार्यकारणी या आगे से किसी भी बैठक का हिस्सा नही बनेंगे।कौन नही जानता है कि जिस तरह से मुखिया चुनकर आए हैं उसी तरह से हम वार्ड सदस्य भी चुनकर आए हैं जनता की अपेक्षाएं मुखिया से हम वार्ड सदस्यों से अधिक है क्योंकि जनता का सीधा दिली जुड़ाव वार्ड सदस्य से रहता है वहीं मुखिया अंबिका बिंद का कहना है कि वार्ड सदस्य द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है।विदित हो कि बैठक का बहिष्कार करने मे पंचायत के आधे से अधिक सात वार्ड सदस्य सम्मिलित रहे ,जिसमे वार्ड सदस्य दो रामलाल यादव,वार्ड सदस्य एक प्रभावती देवी,वार्ड सदस्य पांच प्रमिला देवी,वार्ड सदस्य दस राजवंश राम,वार्ड सदस्य छः वीरेंद्र साह, वार्ड सदस्य तीन मोमिना बीबी ,वार्ड आठ सरिता देवी जिन्होंने कार्यकारणी बैठक का बहिष्कार किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट