गुजरात चुनाव में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

जौनपुर ॥ डोभी क्षेत्र के खुज्झी बाजार में श्री राजेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर क्षेत्र के भाजपाइयों ने विधानसभा गुजरात चुनाव में सातवीं बार जीत हासिल कर इतिहास रचने को लेकर जश्न मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री नरसिंह जी ने पटाखे जलाकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में जश्न मनाते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक - आयोजक श्री राजेंद्र सिंह ने प्रचंड जीत पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने भारत माता की जय, जय श्री राम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के उद्घोष के साथ कहा कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया क्योंकि भाजपा हर सुविधा को प्रत्येक गरीब मध्यम वर्गी परिवार तक पहुंचाएगी। जश्न में भाजपाइयों ने एक दूसरे को प्रसिद्ध इमरती मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपाई नवल किशोर सिंह, रामशरण सिंह, देवेंद्र सिंह दादा, निरंजन यादव, डॉक्टर सुरेश सिंह, श्रीकांत सिंह, अनिल सिंह भिलाई, परमा पाल, मंडल अध्यक्ष थाना गद्दी अनिल पांडे, सुनील सिंह, पिंटू सिंह दादा, हिंदू युवा वाहिनी डोभी ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु सिंह रघुवंशी, नखडू प्रधान रेहारी के साथ काफी संख्या में भाजपाई रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट