पाकिस्तानी विदेश मंत्री के विवादित बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विलावल भुट्टो का किया पुतला दहन

जौनपुर ॥ चन्दवक चौराहे के आदर्श रामलीला मैदान मे पाकिस्तानी विदेश मंत्री विलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति दिये गये विवादित बयान के विरोध में


भाजपा कार्यकर्ताओं ने चन्दवक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर विलावल भुट्टो का पुतला दहन किया।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि वैश्विक मंचों पर मुंह की खाकर हताश निराश पाकिस्तानी सरकार में बैठे हुक्मरानों की मनोदशा विकृत हो चुकी है। कश्मीर में स्थापित हो रहा शान्ति एवं सौहार्द का वातावरण पाकिस्तानी सरकार स्वीकार नहीं कर पा रही है। हताश-निराश पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री जी प्रति दिया गया बयान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उचित मंचों पर इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजयुमों भाजपा कार्यकर्ता,राजेश सिंह उर्फ पिन्टू दादा चंद्रिका यादव प्रधान, पंकज सिंह विजेन्द्र सिंह संजय गुप्ता सच्चिदानंद सिंह सुभाष सिंह विजय सिंह देवेन्द्र सिंह दादा रितेश सिंह राकेश चौहान बीना सिंह सुशमा मौर्य अभिषेक जायसवाल,आंसू चौबे संजय सिंह, सोनू सिंह विशाल दुबे, वालेन्द्र पाण्डेय व अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट