प्रधान अपनी माशूका संग रंगरेलियां मनाते पकडे गए

जौनपुर से अर्जुन शर्मा की रिपोर्ट 

जौनपुर :- शाहगंज कस्बे से सटे एक गांव के प्रधान पति को अपनी माशूका संग रंगरेलियां मनाते उनकी पत्नी व परिजनों ने धर दबोचा। कथित तौर पर इसके बाद दोनों की पत्‍नी और परिजनों ने रात में ही जमकर धुनाई की गई। आक्रोशित पत्‍नी व परिजनों ने माशूका के घर में ताला भी बंद कर दिया। किसी तरह गुल से छूटने के बाद दोनों रात में ही फरार हो गए। स्‍थानीय सूत्रों के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है।  कस्बे के ठीक बगल स्थित एक गांव के प्रधान पति का उसी गांव की एक महिला से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कथित तौर पर प्रधान पति ने उसे एक घर भी दे रखा था। जहां चोरी छिपे अक्सर वे आया जाया करते थे। धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैली और खबर प्रधान पति की पत्नी और परिजन को भी हो गई। माशूका चार बच्चों की मां है प्रधान भी चार बच्चियों का पिता है ।हालांकि प्रधान उक्त महिला के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते रहे लेकिन उनका उक्त महिला से मिलना जुलना तथा उस पर मेहरबानी लोगों के गले नहीं उतरती थी। लोग ताक में थे कि शुक्रवार की रात प्रधान पति उक्त महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना उनके घर दे दी। सूचना पाकर प्रधान पति की पत्नी व अन्य परिजन बिना समय गंवाए मौके पर धमक पड़े और प्रधान को रंगे हाथ दबोच लिया। आग बबूला पत्नी व परिजनों ने मौके पर ही प्रधान पति व उसकी माशूका की धुनाई शुरू कर दी। लेकिन मौके पर अफरातफरी व अंधेरे का लाभ उठाकर दोनों कहीं फरार हो गए लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुए है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट