राष्टीय युवा दिवस के मौके पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

भदोही ।। गोपीगंज क्षेत्र के छतमी गांव में स्थित श्री राम गर्ल्स इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर स्वामी विवेकानंद की जयन्ती बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार पांडेय ने किया गया। कार्यक्रम में बच्चियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर शुभारंभ किया। रामगोपाल चौहान ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र की नींव स्वामी विवेकानंद के विचारों पर रखी गई है। स्वामी विवेकानंद पूरे विश्व के युवाओं के प्रेरणास्रोत है। जो भी कार्य हम युवाओं के लिए करते है वह सभी स्वामी विवेकानंद से प्रेरित है। जिसके माध्यम से युवा जागरूक हो और अपने कार्यो से देश निर्माण में सहयोग दें। कहा कि युवा जब मजबूत होगा तो देश का निर्माण और मजबूती से होगा। स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीखकर अपने जीवन में अपनाएं। जो स्वामी विवेकानंद के मूलमंत्र उठो जागो और जब तक सफल न हो तब तक कार्य करते रहे। कहा कि अपने कार्य को पूरे मनोवेग से कार्य करें सफलता अवश्य मिलेगी। प्रधानाचार्य  सुभाष चन्द पाण्डेय ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिना विद्या के कुछ होने वाला नही है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत है। स्वामी विवेकानंद बाल्यकाल से सन्यासियों और युवाओं के लिए हमेशा कार्य करते थे। 39 वर्ष की अवस्था में स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया। स्वामी विवेकानंद ने भारत के अलावा विदेशों में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। स्वामी विवेकानंद ने जन सामान्य के लिए बहुत की कार्य किये। कार्यक्रम में राकेश शुक्ला ने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता को आगे बढाने का कार्य स्वामी विवेकानंद ने किया। जो स्वयं की प्रेरणा से सेवा करता है वह ही स्वयं सेवक होता है। हमारा परिवार ही केवल परिवार नही बल्कि पूरा विश्व हमारा परिवार है। यह तभी संभव है जब हम अपने हृदय को विशाल बनायेंगे तभी यह भाव हमारे मन में आयेगा। भारत की विश्व बंधुत्व की भावना ही भारत को मजबूत बनाई है। भले ही भारत में कई आततायियों ने आक्रमण किया लेकिन हमारी भारतीय संस्कृति की मजबूती क वजह से भारत आज विश्व में अपने आप में अनोखा है। यदि हम सही मार्ग पर चल रहे है तो किसी भी कीमत पर किसी से हार नही मानना है। इस मौके पर अशोक पाण्डेय, कामराज राय, मुक्तिनाथ पाण्डेय, रामगोपाल चौहान, तरूण शुक्ल, राकेश शुक्ल, नागेन्द्र पाण्डेय, शिवनरेश पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, शत्रुन्जय कुमार शुक्ल, हर्षन्जय कुमार शुक्ल, पवन पाण्डेय, समेत काफी संख्या संख्या में विद्यालय के छात्र और छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत दूबे ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट