अंचल पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष द्वारा पुजारी के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो हुआ वायरल

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला के चैनपुर थाना अध्यक्ष एवं चैनपुर अंचल पदाधिकारी के द्वारा, हरसूब्रह्म धाम परिसर में पुजारी के साथ किए गए अमानवीय कृत्य का वीडियो हुआ वायरल, पीड़ित पुजारी सहित धाम समिति के अध्यक्ष ने लगाया उच्च पदाधिकारियों के साथ ही मानवाधिकार के समाज सेवकों से न्याय की गुहार। आपको बताते चलें कि चार दिन पहले हरसूब्रह्म धाम परिसर मंदिर में घुसकर चैनपुर अंचल पदाधिकारी पुरेंद्र कुमार सिंह व चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय पासी  के द्वारा नाबालिक बच्चों के साथ मारपीट किया गया। जिसके विरुद्ध धाम के पुजारी सुदर्शन तिवारी द्वारा मीडिया के समक्ष आपत्ति दर्ज कराया जा रहा था। की उसी क्रम में अंचल पदाधिकारी के द्वारा, पुजारी के ऊपर भी थप्पड़ से प्रहार किया जाने लगा। मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष के साथ ही प्रशासनिक कर्मियों द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के कार्य में रुकावट डालते हुए,  मीडिया कर्मी का भी मोबाइल छीन लिया गया। उपरांत पुजारी के ऊपर लात घुसा और डंडे से प्रहार किया गया।जिसके विरुद्ध पीड़ित के साथ ही धाम समिति के अध्यक्ष द्वारा, बुधवार को मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन के उच्च पदों पर विराजमान पदाधिकारी व मानवाधिकार के सामाजिक कार्यकर्ताओं से, न्याय की गुहार लगाया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में घुसकर किसी पुजारी के साथ मारपीट करना धर्म पर प्रहार तो है ही यह बहुत ही अमानवीय कृत्य है। शासन प्रशासन के द्वारा पद के मद में चूर हो आम जनमानस के साथ आए दिन ऐसी कुकृत्य किया जा रहा है। वह कहीं से भी सही नहीं है, वह पदाधिकारी पद की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। इस तरह के अमानवीय कृत्य कानून की धज्जियां उड़ाने के साथ ही मानवाधिकार का उल्लंघन है,व ऐसी कृत्य कहीं से भी उचित नहीं है। तमाम बुद्धिजीवी वर्ग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही उच्च पदों पर आशक्त पदाधिकारियों से आग्रह है, कि मामले को संज्ञान में लेते हुए ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले, पद की गरिमा को तार-तार करने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही किया जाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट