1 महीने से नहीं आ रही अंचल पदाधिकारी प्रखंड समिति सदस्य का आरोप

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला के रामपुर प्रखंड के बड़कागांव पंचायत के प्रखंड समिति सदस्य का आरोप, 1 महीने से नहीं आ रही अंचल पदाधिकारी। आपको बताते चलें कि प्रखंड के बड़कागांव पंचायत के प्रखंड समिति सदस्य पेड़ा सिंह के द्वारा अंचल पदाधिकारी लवली कुमारी पर, आरोप लगाते हुए बताया गया कि अंचल पदाधिकारी लगभग 1 महीने से अंचल कार्यालय में नहीं आ रही हैं। जिससे कि उनके कर्मी भी उपस्थित नहीं रहते हैं। अक्सर यह देखने को मिल रहा है, कि विद्यार्थी निवास, आय व ई डब्ल्यू एस का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई दिनों से आ रहे हैं,पर बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को आगे अनुमंडल से भी दस्तावेज बनवाना होता है, आखिर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ क्यों? ऐसी कमियों को तत्काल सुधारने की जरूरत है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट