शाहगंज महोत्सव में शामिल होने और क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए योगी ने दिया आश्वासन

शाहगंज।।19 मार्च को प्रस्तावित शाहगंज महोत्सव तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन में मुख्यमंत्री के आगमन के आग्रह को लेकर विधायक रमेश सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने महोत्सव में भी शामिल होने के प्रति विचार करने का आश्वासन दिया। 

विधायक रमेश सिंह द्वारा नगर स्थित रामलीला मैदान में शाहगंज महोत्सव के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने के आग्रह तथा कुछ अन्य मांगों को लेकर वे योगी आदित्यनाथ से मिले। मुख्यमंत्री ने महोत्सव में शामिल होने के आग्रह पर विचार करने का आश्वासन देते हुए अन्य समस्याओं के त्वरित निस्तारण की बात कही। श्री सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वे महोत्सव में सम्मिलित हों। इसके अलावा अरगूपुर-कटार मार्ग के चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण की मांग पर भी उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया। विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष शाहगंज विधानसभा के अति पिछड़े होने का हवाला देते हुए इस पर विशेष ध्यान देने का भी आग्रह किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट