भारत रत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पुरस्कार समारोह संपन्न

भिवंडी।। भारत रत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर ने हमारे देश को संविधान देकर लोकतंत्र की नींव रखी। प्रत्येक नागरिकों को कायदा का पालन करना आवश्यक है। बाबा साहेब के विचार का जब हम अनुसरण करेंगे तो निश्चित ही विकास व प्रगति मिलेगी और अच्छे नागरिकों में आपकी पहचान हो सकती है। भिवंडी शहर संवेदनशील शहर के रूप में जाना जाता था किन्तु यहां के नागरिकों ने सभी धर्मों के लोगों में एकता का माहौल बनाया।जिसके कारण भिवंडी मंगलमय है।भिवंडी के मंगलभवन में आयोजित भारत रत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर उत्सव समिति के माध्यम से वर्ष 2022 में संपन्न हुए पुरस्कार समारोह के अवसर में ठाणे के सह.पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय कराले ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जीवन भर समाज के प्रेरणास्रोत रहे है। उनके विचारों का आदर्श मानते हुए प्रत्येक नागरिक को पालन करने के लिए के लिए अपील की है। वही पर मंडल निरीक्षक समिति सदस्यों को प्रमाण पत्र व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्राट मित्र मंडल कामतघर को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। सिद्धार्थ मित्र मंडल खोणी गांव को विशेष पुरस्कार, सेव्हन ग्रुप मंडल संगम पाडा, टाइगर ग्रुप कोंबडपाड़ा, बौद्ध पंचायत समिति उत्सव मंडल गायत्री नगर, समता सामाजिक संस्था राहुल नगर, डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर उत्सव मंडल सिद्धार्थ नगर कोनगांव, डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर उत्सव मंडल पंचशील नगर खारबांव, रत्नदीप मंडल अंजुरफाटा, भैयासाहेब आंबेडकर नगर उत्सव मंडल धामणकर नाका, श्रमिक नगर मित्र मंडल, मानसरोवर सहित अन्य को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले, उत्सव समिति के अध्यक्ष शाहूराज साठे, सुरेश महस्के, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार, राजकुमार डोंगरे, सभी पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक व डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती समारोह के सहभागी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट