भूमि संबंधित मामले के निपटारे हेतु थाना परिसर में लगा जनता दरबार

रामपुर ।। प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना परिसर में भूमि संबंधित मामले के निपटारे हेतु लगा जनता दरबार, एक मामला हुआ निष्पादित।आपको बता दें कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार हर शनिवार को भूमि संबंधित मामले के निपटारे हेतु करमचट थाना परिसर में अंचल पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष के संयुक्त बैठक में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम व राजस्व अधिकारी वागीशा सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम के द्वारा बताया गया कि, अंचल के आवेदकों द्वारा भूमि संबंधित मामले के निपटारे हेतु अंचल वासियों द्वारा दो आवेदन दिया गया। जिसमें मझियाॕव ग्रामवासी सुदामा शाह वादी रामचनर साह के रैयती भूमि विवाद के मामले में भुमी मापि का आदेश दिया गया। वही दूसरा मामला हसनपुरा का उमेश दुबे वादी गौतम दुबे के मामले को निष्पादित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट