राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने निकाली 'सांकेतिक भारत जोड़ो पदयात्रा', हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

कुमारगंज, अयोध्या ।। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर नगर पंचायत कुमारगंज में कांग्रेसियों ने 'भारत जोड़ो पदयात्रा' निकाल कर बाजार में आमजनों से संवाद किया। इसके साथ ही यात्रा के समापन होने पश्चात बाजार में ही स्थित हनुमान मंदिर में सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर श्री गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए कामना की।

श्री गांधी को जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि "इस बार हम लोग राहुल गांधी जी का जन्मदिन कांग्रेस नेता के रूप में मना रहे हैं लेकिन अगली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में हम लोग उनका जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाएंगे।"

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ शिवपूजन पाण्डेय, जिला महासचिव विजय पाण्डेय, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिनेश शुक्ला, कांग्रेस छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव शरद शुक्ल, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अम्बरीष पाण्डेय, सभासद विकास सिंह 'विक्की', सभासद जयचंद, ब्लाक अध्यक्ष तेजबली पाण्डेय, संतोष तिवारी,विजय सिंह सभापति, सुभाष तिवारी, संदीप मिश्रा, साधूराम मौर्या, सैय्यद फ़ज़ले अली, भगवान शुक्ला, शिवचंद तिवारी,राहुल तिवारी, रवि पांडे संदीप मिश्रा, मोहम्मद याकूब विकास यादव,सुभाष तिवारी आनंद पांडे महेश सिंह असगर अली साधुराम मौर्य, जग प्रसाद कोरी प्रभाकर काशीराम समेत दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट