
शहर में डेढ़ दिन की 4070 गणपति बप्पा का विसर्जन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 21, 2023
- 447 views
गणेश भक्त कृत्रिम तालाबों का करें अधिक उपयोग ----- आयुक्त अजय वैद्य
भिवंडी।। भिवंडी शहर में डेढ़ दिन के गणपति बप्पा का विसर्जन बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। पालिका प्रशासन की ओर से इसके लिए दस स्थानों पर विसर्जन की सुविधा प्रदान की गई। इन सभी विसर्जन घाटों पर पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने दौरा कर कार्यो का निरीक्षण किया। मुख्य नदी पर गणेश घाट, तिलक घाट, चविंद्रा में मिल्लत नगर, वाराल देवी तालाब क्षेत्र, कामतघर, फेने, ठाकराचा पाड़ा, भादवड़ तालाब, नारपोली तालाब , पोगांव तालाब के विसर्जन घाटों पर पालिका की ओर से नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गये थे। सभी नियंत्रण कक्ष प्रभाग समितियों के वार्ड अधिकारियों की देखरेख में कार्य कर रहे थे। नियंत्रण कक्षों में बिजली विभाग, प्रभाग समिति कार्यालयों के कर्मचारी,अग्निशमन विभाग, जीवन रक्षक दस्ता, धर्मार्थ संगठन में काम करने वाले कर्मचारियों को नियंत्रित किया गया। शहर में डेढ़ दिन की कुल 4070 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। विसर्जन घाटों पर आवश्यक उपकरण की सभी सामग्री उपलब्ध कराया गया था। एक लाइफ गार्ड टीम तैनात की गई थी। गणेश भक्तों के लिए पेयजल, महिलाओं के लिए शौचालय की भी व्यवस्था की गई थी। विसर्जन मार्ग पर जहां बड़े संख्या में गड्ढे थे। वहां गड्ढे भरने का काम भी किया जा रहा था। विसर्जन स्थल पर युद्ध स्तर पर स्वच्छता कराया गया था। घाटों पर कचरा संग्रहण किया गया। विसर्जन घाट पर एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया था। इस नियंत्रण कक्ष से भीड़ को नियंत्रित करने और पानी के बहुत करीब नहीं जाने के लिए निर्देश दिये जा रहे थे।
विसर्जन के दिन पालिका की ओर से पहली बार दो स्थानों पर कृत्रिम तालाब बनाये गये। जिसमें लगभग 80 गणेश भक्तों ने अपनी गणेश प्रतिमाओं को इस कृत्रिम तालाब में विसर्जित किया। पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने गणेश भक्तों से अपील की है कि छोटी प्रतिमाएं विसर्जन के लिए भक्त कृत्रिम तालाब का उपयोग करें।
प्रभाग समिति क्रमांक पांच अंर्तगत स्वं गाजेंगी सभागृह के सामने और प्रभाग समिति तीन अंतर्गत वारालादेवी मंदिर के पास एक कृत्रिम तालाब बनाया गया है।मनपा प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि विसर्जन घाटों पर गणेश भक्तों को कोई असुविधा न हो। पालिका आयुक्त ने नागरिकों से आगे भी विसर्जन कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
रिपोर्टर