दिनेश मीरचंदानी के जिला कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त होने पर लोगों ने दी शुभकामनाएं


उल्हासनगर : शहर में समाजसेवा के प्रतीक व समाज कार्यों के लिए निरंतर अग्रसर रहने वाले दिनेश मीरचंदानी को भाजपा की जिला कार्यकारिणी में नियुक्त किए जाने पर उनके चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बतादें की सोसल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले तथा समस्याओं की जानकारी मिलते ही उसकके समाधान के लिए एड़ी चोटी का प्रयत्न करने वाले दिनेश मीरचंदानी काफी लोकप्रिय हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी की कार्यकारिणी में दिनेश को जगह दी गई है।

पार्टी के बताए नियमों व कार्यों का पालन व समाजसेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। भाजपा कार्यकारिणी में जगह देने के लिए मैं जिलाध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी का आभार व्यक्त करता हूँ ऐसा दिनेश मीरचंदानी ने कहा। एमएलसी श्रीकांत भारती, मंत्री रविन्द्र चव्हाण, विधायक कुमार आयलानी, जिलाध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी का उन्होंने आभार व्यक्त किया। नरेंद्र रजनी, विनोद गोवानी, गणेश मोहन कराड़, नानिक (बाबू) वाधवा, कुमार मेघवानी, प्रकाश तलरेजा, डॉ. बलराम कुमावत, ममता सिंधु शर्मा, कपिल अडसुल, मोनीष हिंगोरानी, लक्खी नाथानी व मनु खेमचंदनी ने दिनेश को जिला कार्यकारिणी में नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट