राम जन्म व सीता जन्म ताड़का वध का हुआ मंचन

मंटू प्रसाद की रिपोट

रामगढ़ कैमूर ।। प्रखंड के रामगढ़ में प्राचीन रामलीला कमेटी के व समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह  के तत्वावधान में हो रहे रामलीला में रविवार को राम जन्म सीता जन्म ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन स्थानीय लोगों ने किया। रामलीला को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़  रहा था।वन में असुरों के अत्याचार से परेशान महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। राजा दशरथ बहुत अनमने ढंग से राम-लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेजते है।गुुरु के साथ जंगल जाते समय राम अहिल्या का उद्धार करते हैं। रामलीला का यह मंचन देख भक्त भाव विभोर हो गए ।राम-लक्ष्मण वन में असुरों का संहार करते हैं। ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं।ताड़का वध होते ही पंडाल में उपस्थित भक्त प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रामलीला कमेटी के  अध्यक्ष  सुनील सिंह सचिव बिल्डर  सिंह , कोषाध्यक्ष मनीष  तिवारी , पात्र ट्रेनर  रवि  ठठेरा  ,दशरथ शिशु तिवारी, जनक अजय गुप्ता ,वशिष्ठ जितेंद्र तिवारी , सहायक अभय तिवारी ,किशन तिवारी ,अश्वनी तिवारी ,आशु सिंह, बनारसी अन्य सदस्य सहित लीला प्रेमी रहे उपस्थित।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट