
नाबालिग युवती के साथ सामूहिक बलात्कार 4 गिरफ्तार 3 की तलाश जारी 7 दिन की पुलिस हिरासत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 17, 2023
- 594 views
भिवंडी।। भिवंडी तालुका के ग्रामीण क्षेत्र खरबाव गांव में एक सोलह वर्षीय लड़की के साथ सात लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने की सनसनीखेज घटना घटित हुई है। पीड़िता की शिकायत पर तालुका पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलात्कार सहित पोस्को के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही तीन भगोड़े आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों ने इस कृत्य का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ। गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों को मंगलवार को भिवंडी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी चारों आरोपियों को 23 अक्टूबर तक सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। तालुका पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रणवीर बयेस ने बताया कि बाकी फरार चल रहे तीन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
रिपोर्टर