
भिवंडी शहर विकास योजना की जानकारी नहीं मिलने पर पूर्व विधायकों ने जतायी नाराजगी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 18, 2023
- 327 views
भिवंडी। मनपा प्रशासन द्वारा हाल ही में शहर की विकास योजना का मसौदा प्रकाशित किया गया है। इस मसौदा विकास योजना का मानचित्र मनपा मुख्यालय के भूतल के दीवारों पर लगाया गया है। परन्तु पालिका प्रशासन द्वारा इस मानचित्र के बारे में जानकारी देने के लिए किसी कर्मचारी की नियुक्त नहीं की है। जिसके कारण मानचित्र के रूप में विकास योजना को लेकर यहां के नागरिकों में असमंजस है। चूंकि यह नया विकास योजना का नया मसौदा नागरिकों के समझ नहीं आ रहा है। केवल देखकर वापस चले जा रहे है। नागरिक पालिका मुख्यालय में आकर विकास योजना का नक्शा देखते है। ताकि पता चल सके कि विकास योजना के इस प्रारूप में पालिका प्रशासन का वास्तव में क्या उद्देश्य है और कौन-कौन सी जमीन और शहर के स्थानीय नागरिकों की संपत्तियां कहां प्रभावित होंगी। साथ ही किस क्षेत्र का विकास किया जाएगा। पालिका की ओर से इस मानचित्र को समझाने के लिए कोई तज्ञ कर्मचारी नहीं है। जिसके कारण नागरिकों को इस मानचित्र से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। नागरिक केवल निराश होकर वापस जा रहे है। बुधवार को जब शिवसेना ठाकरे गट के भिवंडी पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे मनपा मुख्यालय आए और तल मंजिल पर लगे इस विकास योजना के मानचित्र को देखा तो उन्हें जब कुछ बोध नहीं हुआ। तब जाकर उन्होंने इसकी शिकायत पालिका अधिकारियों से की है। इसके साथ उन्होंने कहा कि क्या देखावा करने के लिए सिर्फ मानचित्र टांग दिया गया है। इसके साथ उन्होंने मांग किया कि प्रशासन नागरिकों को समझाने के लिए किसी तज्ञ कर्मचारी को यहां पर नियुक्ति करें जो बता सके कि क्या क्या परिवर्तन हुआ है और कहां कहां क्या क्या बनाया जायेगा। जिससे नागरिकों को सही जानकारी मिल सके।
रिपोर्टर