किसी अनजान व्यक्ति को निजी जानकारियां न करें साँझा: विनोद कुमार सिंह

साइबर अपराध के बारे में छात्र-छात्राओं को थानाध्यक्ष ने किया जागरूक


शाहगंज। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में  शुक्रवार को  साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं तथा आम नागरिकों को जागरूकता का संदेश देते हुए बताया कि अनधिकृत  कॉल आने पर  बैंक से संबंधित निजी जानकारियां साझा न करें। एटीएम -डेबिट कार्ड, बैंक खाता , पिन अथवा पासवर्ड की जानकारी  जीमेल या डायरी पर भी अंकित न करें इससे आपकी जानकारी सार्वजनिक हो सकती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बढ़ रहे साइबर क्राइम पर चिंता व्यक्त की। एसओ ने बताया कि सोशल मीडिया- फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर अनजान व्यक्ति को फ्रेंड रिक्वेस्ट न भेजें और न ही एक्सेप्ट करें। 

साइबर क्राइम के स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह ने कहा कि साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है। साइबर से संबंधित जुड़े अपराध सोशल मीडिया पर बढ़ा है। अनजान  एप या लिंक को ओपन ना करें इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारियां हैकरों के पास पहुंच सकती हैं ।महिला आरक्षी मंजू बाला यादव ने साइबर अपराध से बचने के विभिन्न टिप्स दिए। प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने  छात्र-छात्राओं तथा आम नागरिकों से इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक करने की अपील की। संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता विनय त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर  संतोष कुमार सिंह,  अजय कुमार सिंह ,धर्मदेव शर्मा, जितेंद्र सिंह , डॉ अविनाश वर्मा डॉ आलोक प्रताप सिंह बिसेन प्रगति सिंह शिवानी सिंह प्रीति बरनवाल ,  जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू ,पीजी कॉलेज व इंटर कॉलेज के अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट