शालिनी तिवारी ने शिक्षक बन बढ़ाया क्षेत्र का मान

शालिनी तिवारी के शिक्षक के पद पर चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

सुइथाकला। विकासखंड क्षेत्र  सुइथाकला अंतर्गत चौबाहा गांव की शालिनी तिवारी पुत्री विजय प्रकाश तिवारी (साधू) का चयन लोक सेवा आयोग बिहार में शिक्षक के पद पर हुआ है।इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।इस उपलब्धि   से क्षेत्र के युवाओं में  सकारात्मक संदेश है कि यदि ईमानदारी पूर्वक अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया जाएगा तो सफलता मिलना सुनिश्चित है।अपनी सफलता का श्रेय शालिनी ने अपने माता  उर्मिला तिवारी-पिता साधु तिवारी, गुरुजनों तथा बड़े भाईयों हनुमान तिवारी व अंगद तिवारी को दिया है।विधायक रमेश सिंह , सुइथाकला,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी,डॉ राकेश चंद्र तिवारी,सतीश सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिक्षक संघ, सुरेश पांडेय प्रबंधक,तारा प्रणय तिवारी ,संतोष पांडेय प्रतिनिधि विधायक ,माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य व भाजपा नेता अजीत प्रजापति, राकेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा ,बृजेश वर्मा ,दुष्यंत मिश्रा,राजेश मिश्रा,सुधाकर सिंह, पारसनाथ यादव ,डॉ रणंजय सिंह,संतोष तिवारी,पवन पाल आदि लोगों ने भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट