राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रवक्ता प्रेम कुशवाहा के अस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने गहरा दुःख व्यक्त किया

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने कहा कि इनके निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई


बक्सर ।। राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रवक्ता प्रेम कुशवाहा  के आक्समिक निधनोपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला प्रवक्ता प्रेम कुशवाहा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के तरफ से उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रेम कुशवाहा जी एक सहज स्वभाव के मिलनसार एवं होनहार राजनीतिक कार्यकर्ता थे। उनके निधन से राष्ट्रीय लोक जनता दल एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भारी क्षति हुई है। राजवंश सिंह ने कहा कि उनकी तीन पुत्रियां अपने पिता प्रेम कुशवाहा जी को मुखाग्निक देकर पुत्र धर्म का पालन किया है जो एक सराहनीय कदम है। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए रामकुमार सिंह ने उनके शोक-संतप्त परिवार को हिम्मत प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रेम जी के निधन से पार्टी एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है,वे  एक होनहार ऊर्जावान एवं प्रतिभाशाली कार्यकर्ता थे। साथ ही साथ जब उनके निधन की सूचना माननीय मंत्री भारत सरकार अश्विनी कुमार चौबे को मिली तो उन्होंने पत्र के माध्यम से दिवंगत आत्मा प्रेम कुशवाहा जी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।जिसकी सूचना जिला महामंत्री निर्भय राय ने दी।उक्त मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडेय,संत कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, चुन्नू सिंह,मीना सिंह कुशवाहा, श्रीमन्नारायण तिवारी,राजू कुशवाहा,इंदु देवी, पूनम रविदास, इन्द्रलेश पाठक, सुनील कुमार,अजय तिवारी, ज्वाला सैनी सरीखे प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट