अपना पूर्वांचल महासंघ के महाराष्ट्र अध्यक्ष पद पर मिश्रा की नियुक्ति

महासंघ को मिलेगा नया आयाम - एड. दुबे

मुंबई : अपना तेजी से विस्तार करते हुए अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. अशोक दुबे ने प्रमोद मिश्रा को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है । एड. दुबे ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्था को नया आयाम मिलेगा ।

बताते चले कि तेजी से महाराष्ट्र में अपना पैर फैलाते हुए अपना पूर्वांचल महासंघ (रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे ने संस्था के कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद मिश्रा के कार्यशैली को देखते हुए उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है । इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक डॉ अंबरीश दुबे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज राय व राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद दीक्षित उपस्थित थे । राष्ट्रीय अध्यक्ष एड अशोक दुबे ने बताया कि मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमोद मिश्रा सामाजिक गतिविधियों में पूरे मनोयोग से अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए अपने व्यवसाय को भी गति प्रदान कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष दुबे ने विश्वास जताते हुए आगे कहा कि अपना पूर्वांचल महासंघ की सामाजिक गतिविधियों को प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में नया आयाम मिलेगा । साथ ही महासंघ ने इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक अभिनंदन के साथ प्रमोद मिश्रा को शुभकामनाएं प्रेषित की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट