भष्ट्राचारी कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिलाओं का आन्दोलन

सांसद धीरज शाहू का पुतला बना अखाड़ा

महिलाओं व पुलिसकर्मियों में जमकर हुई खींचातानी

भिवंडी।। कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद शाहू के घर बडी संख्या में कैश मिलने से कांग्रेस पार्टी का भष्ट्राचार लोगों के सामने आ चुका है। जिसके लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के सांसद धीरज शाहू व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन व पुतले जलाऐ जा रहे हैं। इसी क्रम में भिवंडी मध्यवर्ती भाजपा कार्यालय के बाहर शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल के नेतृत्व में महिला अध्यक्षता सुनीता यशवंत टावरे ने सैकड़ों महिलाओं के साथ कांग्रेसी सांसद धीरज शाहू का पुतला जलाने का प्रयत्न किया और कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी की। भाजपा महिलाओं द्वारा सांसद शाहू का पुतला जलाने की सूचना मिलने पर भिवंडी शहर पुलिस भाजपा कार्यालय पहुँची और महिलाओं से धीरज शाहू का पुतला जब्त करने की कोशिश की। किन्तु इस दरमियान महिलाओं और पुलिस कर्मियों में सांसद शाहू का पुतला को लेकर मानो तो जंग छिड़ गई और एक दूसरे से पुतला छीनते हुए दिखाई पड़े। वही भाजपा महिलाओं ने धामणकर नाका सिटी माल तक रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस हटाओ देश बचाओ, मोहब्बत की दुकान में चोरी का समान, सोनिया जिसकी मम्मी है वह कांग्रेस निकम्मी है। जैसे अनेक नारेबाजी की। इस अवसर पर महिला अध्यक्षता सुनीता यशवंत टावरे के कहा कि 70 साल के कांग्रेस शासन में भारी भष्ट्राचार हुआ है। यह धीरज शाहू के घर पर छापेमारी से मिले कैश से उजागर हुआ है। इस प्रकार से कांग्रेस के कई नेताओं ने ऐसे कैश छुपा कर रखे होगे। इसी भष्ट्राचार का विरोध करने के लिए सांसद धीरज शाहू का पुतला जलाने के दरमियान पुलिस ने बीच बचाव कर पुतला जलने से रोक लिया। किन्तु महिलाओं ने सांसद धीरज शाहू के पुलले पर जमकर जूते चप्पलों से बौछार किया है। भिवंडी शहर भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल ने कहा कि देश का विकास सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं अन्य पार्टियां सिर्फ भष्ट्राचार करने में लिप्त है। जिसका साफ साफ उदाहरण धीरज शाह है। जिसके घर से लगभग 300 करोड़ रूपये का काला धन मिला है और अभी भी गिनती जारी है। इस आन्दोलन में मुख्य रूप से एडवोकेट हर्षल पाटिल, सुनीता यशवंत टावरे, कल्पना शर्मा, रेखा ताई पाटिल, यशवंत टावरे, राजू गाजेंगी, पी.डी यादव, संजू गुप्ता, भरत भाटी, प्रवीण मिश्रा आदि भारी संख्या में महिला व भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट