शांति नेत्रालय के संस्थापक शांति देवी के चौथी पुण्यतिथि पर निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का हुआ आयोजन

शांति नेत्रालय गरीब गुरबो असहायों के  मदद में हमेशा रहता है आगे


कैमूर ।। जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित चैनपुर में  शांति नेत्रालय के संस्थापक शांति देवी के चौथे पुण्यतिथि पर पुत्र डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन एवं कंबल वितरण किया गया। निशुल्क नेत्र आपरेशन शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ विजय कुमार ,अपर मुख्य  चिकित्सा पदाधिकारी भभुआ डॉ राज नारायण प्रसाद सब जज मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया उद्घाटन उपरांत सभी गणमान्य लोगों ने शांति नेत्रालय के संस्थापक शांति देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डाले डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के द्वारा अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। सभी गणमानयो ने सराहना करते नहीं थके ।वही डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मैं अपने मां के प्रत्येक पुण्यतिथि पर हर वर्ष निशुल्क शिविर का आयोजन करता हूं। जिससे गरीबों का सहयोग हो सके और माता के आत्मा को शांति पहुंचे। 55 महिला और पुरुष का सफल आंख का ऑपरेशन  डॉक्टर विवेक कुमार व डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के द्वारा किया गया।इस मौके पर पुलिस निरीक्षक भभुआ रामानंद मंडल, थाना अध्यक्ष चैनपुर रणवीर कुमार व थाना अध्यक्ष भगवानपुर अनिल प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में लोग रहे उपस्थित।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट