किसानों ने किसान नेता राकेश टिकैत को अनिश्चितकालीन धरना में शामिल होने के लिए प्रयास किया तेज

किसानों ने चौदहवें दिन में अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा


चांद  ।। मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने 14 वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। दर्जनों किसानों ने कैम्प स्थल मसोई में अनिश्चितकालीन धरना में शामिल होकर अपनी मांगों के लिए आवाज उठाई। धरना में शामिल किसान सुनील सिंह गज्जन सिंह श्रवण कुमार पटेल ने कहा अनिश्चितकालीन धरना में शामिल होने के लिए देश के चर्चित नेता राकेश टिकैत को शामिल करने के लिए संपर्क किया गया है। किसानों ने कहा 23 जनवरी को ऐतिहासिक धरना में पुर्व कृषि मंत्री सह विधायक रामगढ़ एवं किसान नेता सुधाकर सिंह शामिल होंगे। धरना में किसानों का उत्साह बढ़ाते हुए अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने कहा धरना प्रदर्शन महीनों चलता रहेगा उन्होंने ने कहा आपके जुझारू आंदोलन के आगे किसान विरोधी सरकार झुकेगी। उन्होंने ने कहा जबतक सरकार किसानों के उचित मुआवजा की मांग नहीं मान लेती है तबतक धरना चलता रहेगा। अध्यक्ष ने कहा कैमूर जिले में भूमि अधिग्रहण करते समय अधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का पुरी तरह पालन नहीं किया। अभिमन्यु सिंह ने कहा बिहार सरकार के 6 सदस्यीय समिति का गठन नहीं किया। उन्होंने ने कहा बिहार सरकार राजस्व एवं निबंधन विभाग के भूमि अधिग्रहण में भूमि प्रकृति का निर्धारण एवं मुआवजा का निर्धारण का अधिकार 6 सदस्यीय समिति को दिया गया था। किसान नेता ने कहा कैमूर के जिला भू अर्जन पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता के द्वारा बिहार सरकार के आदेश का  पालन नहीं किया गया। किसानों के भूमि अधिग्रहण करते समय प्रकृति निर्धारण एवं मुआवजा निर्धारण का काम पार्दर्शिता से नहीं किया गया। जिसके चलते किसानों को बहुत कम मुआवजा मिल रहा है। कम मुआवजा को लेकर किसानों में बहुत आक्रोश है। किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले साल से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार के 14 वां दिन अनिश्चितकालीन धरना में सचिदानंद सिंह राजू सिंह पटेल अशोक कुशवाहा रामदीन राम अरविंद सिंह अवधेश कुमार सुदामा पाल अमित कुमार सिंह छोटु प्रजापति राकेश उपाध्याय आदि दर्जनों किसान शामिल हुए

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट