शिक्षा से ही मोदी के विकसित भारत का सपना होगा साकार: प्रो.डॉ.एसपी सिंह

कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम अत्यंत पुनीत कार्य: प्रो. डॉ.एके वर्मा

सह खिचड़ी भोज एवं  कंबल वितरण का आयोजन

सुईथाकला/ शाहगंज ।। विकासखंड क्षेत्र के गैरवाह गांव में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कंबल वितरण एवं सह खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन  सोमवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज अस्थि रोग विभाग के प्रो.डा.एके वर्मा के सौजन्य से  उनके निजी निवास स्थान शाहापुर में किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में  उ.प्र.सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान सरस्वती सम्मान प्राप्त,उ.प्र.लोक सेवा आयोग प्रयागराज के सदस्य डॉ. एके वर्मा व   एक दिन में सर्वाधिक मोतियाबिंद का ऑपरेशन करके लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने  वाले मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ.एसपी सिंह का अंगवस्त्र,माल्यार्पण एवं पुष्प  गुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि डॉ एके वर्मा ने अपने संबोधन में  कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम को अत्यंत पुनीत कार्य बताया।उन्होंने कहा कि सेवा का अवसर बड़ी मुश्किल से प्राप्त होता है।

प्रोफेसर वर्मा ने कहा कि हम पढ़ लिखकर ही अपने गांव ,क्षेत्र और देश का विकास कर सकते हैं।उन्होंने उपस्थित युवाओं से अपने बहुमूल्य समय को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया। अपने कीमती समय को हमें शिक्षा व सेवा में देना चाहिए। मोबाइल के दुरुपयोग पर उन्होंने  चिंता व्यक्त करते हुए इसे नई पीढ़ियों की प्रगति में बाधक बताया।गरीबों और असहाय लोगों की सेवा के पुण्य कार्य के लिए आयोजक को साधुवाद दिया। प्रो.डा.एसपी सिंह ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।मानवता से बड़ा दूसरा कोई धर्म नहीं है।किसी न किसी रूप में  लोगों की सहायता करना मानव सेवा है । असहाय,दीन- दुखियों, गरीबों और पीड़ितों की सेवा ईश्वर की सेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को विकसित देश की श्रेणी में शामिल करने का सपना तभी साकार होगा जब देश का हर नागरिक शिक्षित होगा।

जो मनुष्य असहाय और संसाधन विहीन है,मनुष्य होने के नाते एक दूसरे की सहायता करने की भावना हमेशा मन में होनी चाहिए।यही ईश्वर की इच्छा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो.डॉ एके वर्मा ने दूर-दूर से पधारे अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति धन्यवाद देते हुए आभार जताया।राम किशुन वर्मा,डा.नय्यरे आजम आदि लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।मंचासीन अतिथियों ने खिचड़ी भोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया।संचालन विनय वर्मा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता और स. जि.पं.रविंद्रनाथ बिंद,प्रधान संघ के अध्यक्ष राम सकल वर्मा, विजय कुमार वर्मा लेखपाल, प्रधानगण विजय सिंह,पंचम बिंद, अमरजीत यादव ,रमेश बिंद, छोटेलाल  बिंद,जयराज,रवि यादव,अजय चौधरी, रणजीत यादव,रमा शंकर यादव,धर्मेंद्र गौतम,डॉ राजेंद्र वर्मा,महेश वर्मा, भोले वर्मा, इंद्रजीत प्रजापति, तेज बहादुर प्रधान, नरसिंह यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट