अयोध्या मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शाहगंज क्षेत्र में विविध कार्यक्रम का आयोजन

सुईथाकला /शाहगंज। व्यापार मंडल रुधौली  के सौजन्य से श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत  सोमवार को दिव्य झांकी ,दीपोत्सव एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ओ कान्हा तू है किसका दीवाना और रूठ जावेली राधा मटकी मत फोड़ो रे कान्हा,क्या नाम बुलाऊं मैं नाम तेरा घनश्याम कहूं या सांवरिया,रंग लेके  खेलते गुलाल लेकर खेलते गीत पर लोग जमकर झूमे। भव्य कार्यक्रम  की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को भाव- विभोर कर दिया।शिव- तांडव, शिव -पार्वती ,और राधा -कृष्ण के नृत्य ने लोगों को आनंदित कर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहगंज के विधायक रमेश सिंह रहे।विधायक ने कहा कि भारत देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी श्री राम के अयोध्या में आगमन पर होली और दीपावली  जैसा उत्सव मनाया जा रहा है।विधायक ने कहा कि आज पूरे विश्व में भगवा लहरा रहा है।उन्होंने कहा कि  अपने देश के अलावा अमेरिका जैसी महा शक्तियां भी  श्री राम के भक्ति का उत्सव मना रही हैं। आज का दिन कर सेवकों और बलिदानों के प्रति श्रद्धांजलि का दिन है। आयोजकों की तरफ से शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने बधाई दी।अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी में पुष्पों की होली खेल कर लोगों ने ब्रज जैसा उत्सव मनाया।आयोजक मंडल की तरफ से शारदा प्रसाद जायसवाल ने उपस्थित अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार जताया।उन्होंने कहा कि कई शताब्दियों से 140 करोड़ देशवासियों के मन में उमड़ रहे अरमान पूरे हो गए।स अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद तिवारी गुरुजी ,मेहीलाल   जायसवाल,अशोक जायसवाल सुनील जायसवाल ,श्याम नारायण तिवारी,शिव बहादुर दुबे,चंदन सोनी ,अनूप बरनवाल, श्रवण सोनी आदि उपस्थित रहे। 


इसी क्रम में  ऊँचगांव के हनुमान मंदिर पर  अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में स्थापित होने पर क्षेत्र वासियों में एक अलग उत्साह ,उमंग तथा खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में शाहगंज के विधायक रमेश सिंह भी शामिल हुए ।परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद तिवारी गुरुजी ने कहा कि  पूरा भारतवर्ष  प्रभु श्री राम के भक्ति रस में सराबोर है।घर-घर दीपोत्सव प्रदर्शित कर रहा है कि भगवान श्री रामचंद्र जी अयोध्या में वास्तव में आ गए हैं।हर सनातनी प्रेमी और भारतीय अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण क्षेत्र वासियों ने देखा। मंदिर परिसर में वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों मिसिरपुर ,रुधौली बाजार एवं राम जानकी मंदिर   रुधौली,मयारी,लालापुर   सुईथाकला ,ऊँचगाँव के चौखट भवानी मन्दिर,शिवालय, ब्रह्मबाबा,काली माता मंदिर, पंचायत भवन के अलावा विभिन्न स्थानों पर आयोजित  कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद तिवारी ,डॉ राकेश चंद्र तिवारी,अमरजीत मिश्रा, दयाराम पांडेय,विनोद मिश्रा,त्रिभुवन उपाध्याय,तीर्थ राज मिश्रा,कमलेश उपाध्याय उपस्थित रहे।


इसी क्रम में बाबा राम यज्ञ दास जी महाराज की पावन तपोस्थली प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन हुआ।रथ यात्रा महाप्रसाद वितरण एवं दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शाहगंज के विधायक रमेश सिंह शामिल हुए।उन्होंने मंदिर में बाबा राम यज्ञ दास जी महाराज का दर्शन,पूजा -अर्चना किया।विधायक निकाली गई रथ यात्रा में भी शामिल हुए। मंदिर के पुजारी आचार्य सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों के मन में बेहद  उमंग, उल्लास और उत्साह  है।मंदिर परिसर 11000  दियों से सजाया गया।आज का दिन दिवाली से कम नहीं है । इस अवसर पर शिव प्रताप सिंह भुलाने, हृदय प्रसाद  सिंह रानू ,राजबहादुर सिंह, राजकुमार सिंह, दयाराम प्रजापति , किंपल सिंह ,विजय विक्रम सिंह, प्रखर सिंह ,राकेश प्रजापति, प्रांजुल सिंह शिवम आदि उपस्थित रहे। 


इसी क्रम में मशहूर सर्जन डॉ .एके सिंह के पैतृक गांव मिसिरपुर में काली माता के मंदिर पर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का एल ई डी की स्क्रीन पर सजीव प्रसारण लोगों ने देखा। डॉ विनोद कुमार सिंह वत्स ने प्रभु श्री राम का अयोध्या मंदिर में विराजमान होने को पूरे भारतीय इतिहास के लिए सबसे बड़ा ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण अवसर बताया ।भंडारे का आयोजन हुआ प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ  अमित कुमार सिंह, सतीश सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिक्षक संघ, उदय भान सिंह, डॉ विनीत कुमार सिंह, परितोष सिंह, ध्रुव राज सिंह ,सकलदीप बिंद, दशरथ यादव आदि थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट