प्रभु श्री राम समूची मानवता के आदर्श - सत्येंद्र सिंह

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राधा कृष्ण, नर्मदेश्वर महादेव ,राम दरबार मंदिर में मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा  


शाहगंज जौनपुर। तहसील क्षेत्र के छताईं कला  गांव में शीतला प्रसाद सिंह के निवास स्थान पर  श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम  के दिन सोमवार को   श्री राधा कृष्ण, नर्मदेश्वर महादेव ,राम दरबार मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता हिमेश शास्त्री जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार,विधिवत पूजा अर्चना एवं विधि विधान से की गई। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।हवन ,पूजा पाठ आदि  किया गया। राम लला के  मंदिर में विराजमान होने की खुशी में क्षेत्र वासियों ने घर-घर दीप जलाए  और खूब आतिशबाजी की । विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।पर्यावरण एवं लॉ ऑफ लेबर एडवाइजर्स के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, आगंतुकों एवं क्षेत्र के नागरिकों के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए आभार जताया।प्रदेश अध्यक्ष ने अयोध्या  के श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम का विराजमान होना  समस्त देशवासियों के लिए  सौभाग्य का विषय बताया। भारतीय सनातन परंपरा एवं शाश्वत धर्म को विदेशी आक्रमणकारियों ने विध्वंस करना चाहा परंतु भारतीय सनातन धर्म, सभ्यता और संस्कृति  नष्ट नहीं हुई।भारतीय सनातन धर्म शाश्वत, पुरातन और स्वयं ईश्वर द्वारा स्थापित है।उन्होंने कहा कि समूची मानवता के आदर्श भगवान श्री राम अपने मंदिर में स्थापित हुए जिससे लाखों लोगों का तप- त्याग और बलिदान सार्थक साबित हुआ।

500 वर्षों के संघर्ष के पश्चात आज यह स्वर्णिम अवसर प्रभु श्री राम की कृपा से संभव हुआ है।श्री सिंह ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है।खान- पान ,सोना- जागना ,भोग -विलास ही जीवन का आधार नहीं है।उन्होंने कहा कि यह मानव जीवन आध्यात्मिक उत्थान के लिए मिला है ।इस सृष्टि में मानव योनि ही मोक्ष प्राप्त करने का माध्यम है।उन्होंने कहा कि वेदों- शास्त्रों और पुराणों का सार यही है कि यह मानव जन्म तभी सार्थक होगा जब हमें  प्रभु श्री राम की प्राप्ति होगी।उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों में मानव शरीर सबसे उत्तम है।

ईश्वर की भक्ति और भजन ही मानव जीवन का उद्देश्य है।इस  नश्वर संसार में श्री राम ही एकमात्र सत्य है।ईश्वर की प्राप्ति सद्गुरु की कृपा से ही संभव है।उन्होंने कहा कि भौतिक उपलब्धियों को हासिल करने के साथ-साथ आत्मिक कल्याण के बारे में भी मनुष्य को चिंतन करना चाहिए ।सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में क्षेत्रवासियों द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग और हिस्सा लेने के लिए उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर जफराबाद के पूर्व भाजपा विधायक डॉ .हरेंद्र प्रताप सिंह,नीपेंद्र सिंह ,हरि प्रताप सिंह,सुनील कुमार मिश्रा, आरके पचौरी, राजीव सिंघल ,मानसी सिंघल,गीता जायसवाल पूर्व चेयरमैन ,प्रदीप जायसवाल पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि, विकास सिंह, संदीप सिंह,अजय सिंह,दीपक सिंह,चतुर्भुज सिंह,राजेश पासवान ,सतई यादव ,धीरेंद्र कुमार सिंह,अजय सिंह , सुजीत जायसवाल, संदीप जयसवाल, सर्वेश चौरसिया ,संगीता जायसवाल ,मनोज अग्रहरि ,सुरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के  गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट