अंतरराज्यीय पुल निर्माण के लिए कैमूर किसान यूनियन ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट

कैमूर ।। किसान यूनियन की तरफ से मुख्यमंत्री व कैमूर जिलाधिकारी को एक पत्र ईमेल के जरिए भेजा गया है।  मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कैमूर किसान यूनियन के संस्थापक सदस्य पंकज राय ने अपने गांव जैतपुरा में कर्मनाशा नदी के तट पर जैतपुरा और धनाढ़ी (गाज़ीपुर) उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए एक अंतरराज्यीय पुल निर्माण की मांग की गयी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर जैतपुरा और धनाढ़ी के बीच में अंतरराज्यीय पुल का निर्माण होता है, तो इससे हजारों लोगों को प्रतिदिन उत्तर प्रदेश और बिहार आने जाने में सहूलियत होगी। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच आदान-प्रदान बढ़ेगा। इसके अलावा व्यवसायिक रिश्तों में भी दोनों राज्यों के मजबूती आएगी। व्यावसायिक यातायात आसान हो जाएगा। कैमूर किसान यूनियन के अन्य संस्थापक सदस्य श्री विकास सिंह जी एवं अध्यक्ष श्री हरि सिंह एवं सचिव श्री अमित राय ने यह भी कहा कि जब जैतपुरा पंप कैनाल के उद्घाटन के निमंत्रण देने लिए कैमूर किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा, तो उस समय भी मुख्यमंत्री के समक्ष जैतपुरा में कर्मनाशा नदी के तट पर पुल निर्माण के प्रस्ताव का आग्रह पत्र रखा जाएगा। कैमूर किसान यूनियन की इस मांग से नुआंव क्षेत्र के लोगों के जीवन में, यातायात के क्षेत्र में काफी क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट