सपा के प्रमुख ने थामा भाजपाई झंडा, पहुंचे अयोध्या

रमेश यादव की रिपोर्टर

देवरिया,सलेमपुर ।। श्रीराम के प्रति गहन आस्था ने सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख के हाथों में भाजपाई झंडा थमा दिया है। पार्टी के निर्देशों को दरकिनार कर सलेमपुर के ब्लॉक प्रमुख शनिवार की रात जय श्रीराम के नारे के साथ अयोध्या रवाना हो गए। उनके साथ कई समर्थक भी गए हैं। इस दौरान उनके हाथों में भाजपा का झंडा भी रहा। हालांकि, ब्लॉक प्रमुख ने अभी भी सपा में ही निष्ठा जताई है। उधर, पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। जिलाध्यक्ष ने पूरे मामले से नेतृत्व को अवगत कराने की बात कही है।

सलेमपुर ब्लॉक के प्रमुख राजेश सिंह मंटू सपा के समर्थन से निर्वाचित हुए थे। प्रमुख होने के बाद वह लगातार सपा के कार्यक्रमों में सक्रिय भी रहे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित धर्मसभा में शामिल होने के लिए शनिवार की रात भाजपा कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ तो इसमें प्रमुख भी शामिल रहे। सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक काली प्रसाद के साथ प्रमुख मंटू सिंह ने भी वाहन को संयुक्त रूप से भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया। सुबह इसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो चर्चाएं शुरू हो र्गइं। इस संबंध में पूछे जाने पर ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू ने बताया कि मैं सपा में हूं। श्रीराम में मेरी आस्था है। उनका मंदिर बनाने के लिए अयोध्या आया हूं। गाड़ी को रवाना करने के लिए झंडा दिखाया था।

   

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट