नारपोली पुलिस ने तड़ीपार आरोपी को किया गिरफ्तार

भिवंडी।। भिवंडी शहर के नारपोली पुलिस ने एक तड़ीपार आरोपी को नारपोली गांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी लखन अंकुश जाधव पर विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज थे। जिसके कारण भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 के पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार 17 अक्टूबर 2023 को ठाणे, पालघर, मुंबई व उप नगर, नवीं मुंबई तथा रायगढ़ जिले से 2 वर्ष के लिए नारपोली पुलिस में हद्दपार कर दिया था। किन्तु वह बिना पुलिस की अनुमति लिये साठेनगर नारपोली पुलिस में में आया था। जिसकी जानकारी मिलने पर नारपोली पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए पुलिस हवलदार हरेश सुभाष म्हात्रे की शिकायत पर उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम कायदा कलम 135  के तहत केस दर्ज किया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट