
पालिका के चार प्रभारी अधिकारियों के विभागों में बदली
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 21, 2024
- 352 views
भिवंडी।। भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगर प्रशासन ने एक बार फिर बदली एक्सप्रेस चलाते हुए चार अधिकारियों के विभागों में बदली आदेश जारी किया है। यह आदेश पालिका उपायुक्त ( मुख्यालय) दीपक झिंजाड ने 15 मार्च को जारी किया था लेकिन 16 मार्च से यह आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बतादें पिछले दो महीने में पालिका के समाज कल्याण विभाग चर्चा का विषय बना हुआ है। कई वर्षो से इस विभाग की जिम्मेदार संभाल रहे प्रभारी विभाग प्रमुख स्नेहल पुर्णार्थी की बदली कर उनके रिक्त पद पर पिछले दो महीने में दो कर्मचारियों को प्र.अधिकारी बनाकर नियुक्ति किया गया। परन्तु दोनों नवनियुक्त प्र.अधिकारियों की भी 10 से 15 दिन के भीतर ही हटाकर इस पद पर अब तीसरे कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई है। नितेश चौधरी जो प्र.पर्यावरण विभाग प्रमुख पद पर कार्यरत थे, उन्हें उस पद से हटाते हुए समाज कल्याण विभाग, महिला व बाल कल्याण, एन यू एल एम.विभाग की जिम्मेदारी दी गई है तथा समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे अनिल पांडुरंग आव्हाड को प्र.पर्यावरण विभाग प्रमुख बना दिया गया है। इसी तरह प्रभाग समिति क्रमांक 05 के प्र.कर निरीक्षक जितेन्द्र डी. हेडाऊ को हटाते हुए उन्हें प्र.भंडारपाल पद पर नियुक्ति कर दिया गया और इसके आलावा आपत्ति व्यवस्थापन विभाग प्र.विभाग प्रमुख राजेन्द्र वर्लीकर को अतिरिक्त रूप से कर मूल्यांकन व कर निर्धारण विभाग में बकाया संपत्ति टैक्स वसूल करने की मुहिम में शामिल रहने के लिए एक और जिम्मेदारी दी गई है।
रिपोर्टर