भिवंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी का पंजा निशानी वाला उम्मीदवार की मांग

भिवंडी।। भिवंडी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों में भिवंडी लोकसभा सीट को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेसियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का पंजा निशानी वाला उम्मीदवार की मांग की है। इस संबंध में आज पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव तारिक फारूकी के नेतृत्व में एक पत्रकार परिषद आयोजित की गई। जिसमें तारिक फारूकी ने कहा कि भिवंडी लोकसभा निर्वाचन सीट कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीट है। पिछले 35 वर्षो तक इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का ही सांसद चुनकर आता रहा है और निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। उम्मीदवार कोई भी हो किन्तु उम्मीदवार की निशानी पंजा होना चाहिए उन्होंने कहा की इस संबंध में वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात की गई है और वरिष्ठ अधिकारियों ने विश्वास भी व्यक्त किया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग को ध्यान रखा जायेगा। इस मौके पर भिवंडी कांग्रेस के पदाधिकारी जावेद फारूकी, अराफात खान, सोहेल खान, पंकज गायकवाड़, डॉ. जुबेर अंसारी, अशरफ मुन्ना अंसारी, सलाम अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट