थानों में जनता दरबार लगा भूमि विवाद से संबंधित मामलों का किया गया निबटारा

कैमूर।।  शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों स्थित थाना परिसरों में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों का निष्पादन किया गया। रामगढ़ थाना परिसर में अंचल अधिकारी सुश्री रश्मि  व थानाध्यक्ष उमेश कुमार के मौजूदगी जनता दरबार आयोजित की गई। अंचल क्षेत्र के  विभिन्न क्षेत्र से कई फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए। भूमि विवाद से जुड़े यहां कुल 3 नए मामले आए। वही दो मामलों का निष्पादन किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट