
नाबालिग बालक का अपहरण
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 11, 2024
- 295 views
भिवंडी। भिवंडी शहर से सटे खोणी ग्राम पंचायत अंर्तगत एकता चौक के स्थित एल बिल्डिंग से एक 14 वर्षीय 7 महीने के बालक का अपहरण होने की घटना घटित हुई है। अपहृत बालक के पिता नाईम अब्दुल वजाब पठान ने इसकी शिकायत निजामपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बी.एन.एस. 137(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अपहृत बालक अनवर नईम खान के चाचा सोनू पठाने ने बर्तन धोने के लिए कहा था। किन्त अमवर बर्तन ना धोते हुए घर से बाहर चला गया। अज्ञात व्यक्ति ने उसके बालपन का फायदा उठाते हुए उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अमित गोते कर रहे है।
रिपोर्टर