
हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 19, 2024
- 239 views
भिवंडी। भिवंडी शहर व आसपास ग्रामीण परिसर में बड़े पैमाने पर हुक्का पार्लर का अवैध व्यवसाय शुरू है। इन हुक्का पार्लरों के कारण युवा पीढ़ी नशे की लत के शिकार हो रही है। पुलिस आऐ दिन ऐसे हुक्का पार्लरों के खिलाफ छापेमारी कर हुक्का पार्ट्स व तंबाकू जब्त करती रही है। इसके बावजूद दूसरे दिन उसी जगह पर पुनः हुक्का पार्लर शुरू हो जाते है। इसी क्रम में नारपोली पुलिस ने अंजूर दिवे स्थित फार्म हाउस बार एंड रेस्टोरेंट पर छापामार कर हुक्का पार्लर मैनेजर व उसके साथी कामगार को हिरासत में लिया है। इस दरमियान पुलिस ने हुक्का पार्टस व तंबाकू जब्त कर लिया है। नारपोली पुलिस ने हवलदार महेश रघुनाथ चौधरी की शिकायत पर अफसर जफीरुद्दीन शेख व गणेश चंपालाल बिस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विजय कोली कर रहे है।
रिपोर्टर