चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

 भिवंडी। गणेशोत्सव के दौरान धामणकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा आयोजित भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति अंर्तगत स्कूलों के पेंटिंग प्रतियोगिता में शहर के 3500 विद्यार्थियों सहभागी हुए। यह पेंटिंग प्रतियोगिता कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए चार समूहों में अंजुरफाटा स्थित हलारी ओसवाल ऑडिटोरियम मेंआयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न माध्यम स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। मंडल के अध्यक्ष संतोष शेट्टी के मार्गदर्शन में स्वाभिमान सेवा संस्था के अध्यक्ष हसमुख पटेल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर पेंटिंग बनाई। गणेशोत्सव मंडप में शाम के समय उद्योगपति चंद्रकांत भोईर, संस्था के अध्यक्ष संतोष शेट्टी के हाथो से विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रत्येक समूह के दस-दस विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शैलेश सूर्यवंशी (बीएनएन कॉलेज), लावण्या प्रवीण म्हात्रे (होली मैरी कॉन्वेंट स्कूल), गुप्ता सुमय्या (द स्कॉलर स्कूल), हिया अंकित शाह (होली मैरी कॉन्वेंट स्कूल) को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पेंटिंग प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मिलिंद भानुसाली, विनित मारू, केतन मालदे, नीरज कपूर, पीयूष ज़खारिया,भोलानाथ गुप्ता एवं कला शिक्षक आर.डी.सर, श्रीनिवास गंडूरी, प्रवीण घोडेकर,अहसान अंसारी ने कड़ी मेहनत की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट