
माटी खनन कर ढुलाई से अशोक नगर रोड़ कीचड़ में तब्दील
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 13, 2024
- 286 views
पालिका का आरोग्य व स्वच्छता विभाग बना मूकदर्शक
बिल्डर पर कार्रवाई करने की मांग
भिवंडी। भिवंडी नि.शहर महानगर पालिका मुख्यालय से महज 100 मीटर दूर अशोक नगर सीमेंट कंक्रीट रोड़ कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इसी रोड़ पर शक्ति बिल्डर द्वारा बहुमंजिला इमारत बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इमारत बनाने के पूर्व इस खाली जमीन को लगभग बीस से तीस फुट तक गहराई तक खुदाई की जा रही है। खुदाई से निकले मिट्टी व पत्थर ट्रकों के माध्यम से दूसरे जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इन ट्रकों से लगातार सीमेंट कंक्रीट सड़क पर गिर रही मिट्टी बरसाती पानी पाने से कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। सीमेंट कंक्रीट रोड़ पर मिट्टी होने से फिसलन पैदा हो चुका है। इसी कीचड़ में मोटरसाइकिल सवार आऐ दिन गिर कर जख्मी हो रहे है।
बतादे कि पालिका प्रशासन के स्वास्थ्य व स्वच्छता विभाग ने सड़क पर थूकने व कचरा- गंदगी फैलाने पर दंड वसूल करती है। इसके लिए उल्लासनगर की रेयान इंटर प्राइजेज कंपनी को ठेका दिया है। ठेका कंपनी के कर्मचारी कंपनी के अंदर घुसकर कचरा फैलाने,धुंआ निकलने,सोसाइटी का रैबिट सड़क पर पड़ा होने पर दंड वसूल करते है। किन्तु पालिका मुख्यालय से महज 100 दूर अशोक नगर सीमेंट कंक्रीट पर गंदगी फैला रहे शक्ति बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया। सुत्रों की माने तो स्वास्थ्य व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने बिल्डर ने सांठगाठ किया है। जिसके कारण सड़क पर गंदगी फैलाने के बाद भी दंडात्मक कार्रवाई नही की जा रही है।आश्चर्य की बात यह है कि पालिका आयुक्त के साथ साथ अधिकांश अधिकारी इसी मार्ग पर आवागमन होता है। इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नही की गई। शहर के दक्ष नागरिकों ने शक्ति बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पालिका प्रशासन से की है।
रिपोर्टर