सीबीडी बेलापुर विधानसभा में निर्दलीय उम्मीदवार डां विशाल माने को जनता का मिल रहा समर्थन
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Nov 12, 2024
- 402 views
मुंबई।। सी बी डी बेलापुर विधानसभा में जहां पर nda और india गंठबंधन के बीच मुकाबला चल रहा है। वहीं दुसरी तरफ निर्दलीय उम्मीदवार चुपचाप, भूमिगत प्लानिंग के साथ काम करते नजर आ रहे हैं। कहीं ऐसा ना हो जाए निर्दलीय उम्मीदवार डां विशाल माने बाज़ी मर ले। आजकल राजनिति में जो उथल-पुथल चल रही है उसपर बड़े बड़े राजनैतिक विश्लेषक भी मौन है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व पुलिस अधिकारी डां विशाल माने के चुनावी मैदान में उतरने से नवीं मुंबई के बेलापुर विधानसभा में बहुत कुछ फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है। यह राजनिति के विशेषज्ञों का मानना है।डां विशाल माने अपने पुलिस कार्यकाल से ही कमजोर असहाय, बुजुर्ग, बच्चों का जीवन कैसे सुरक्षित और रक्षा किया जाय इस पर लगातार काम करते आ रहे हैं। उनके साथ अनगिनत संस्था इस समय काम कर रही है। डां विशाल माने की सबसे ज्यादा पकड़ युवाओं में है वह जो पहली बार वोटिग करने जा रहा हैं इसका मुख्य कारण यह है कि डां विशाल माने स्कूल, कालेज, विद्यालयों में जाकर युवाओं को साइबर क्राइम, नशा मुक्ति से आगाह किया है। और युवों में कैरियर काउंसलिंग संबंधित जानकारी के साथ साथ देश भक्ति के बारे में भी जागरूक किया है। इन सभी बातों पर नजर डाला जाय और बड़े बारिकी से विचार विमर्श किया जाय तो लग रहा है इस बार नवी मुंबई बेलापुर विधानसभा में कुछ नया ही रंग दिख सकता है।
रिपोर्टर