
नगर निगम क्षेत्र में खुले नाले दुर्घटना को दे रहे दावत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 27, 2024
- 92 views
रोहतास।शिकायत पर स्लैब का निर्माण कराया जता है
नगर निगम क्षेत्र में खुला स्लैब दुर्घटना को दावत दे रही है। निगम क्षेत्र में अधिकांश नालों व नालियों पर रखे स्लैब जर्जर है। कई नालों व नालियों पर निर्माण के बाद से आज तक स्लैब रखा ही नहीं गया है। वहीं अधिकांश स्लैब जर्जर होकर टूट चुका है।
जिस कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। वहीं नगर निगम क्षेत्र के तकरीबन सभी नालों के ऊपर कराए गए स्लैब का दलाई जर्जर हो चुका है। कई स्लैब तो टूट भी चुका है। कई स्लैब में छड़ बाहर दिखाई देता है। इन टूटे
उप नगर आयुक्त मैमुन निशा का कहना है कि टूटे स्लैब की मरम्मती कराई जाती है। समय-समय पर पार्षदों व आम शहरवासियों से मिलने वाली शिकायत पर स्लैब का निर्माण कराया जाता है। साथ ही नगर निगम द्वारा भी अपने स्तर से स्लैब का निर्माण के साथ मरम्मती का कार्य कराया जाता है।
स्लैब के कारण नालों में गिरने से कई लोग अपने हाथ पैर तोड़ चुके हैं। रात के समय कम रौशनी के कारण ज्यादा दुर्घटनाएं होती है। लोगों का कहना है कि पूर्व में नालों या अन्य निर्माण के दौरान काफी अनियमितता बरती गई थी। कमीशन का बंदरबांट होने के कारण संवेदकों द्वारा निर्माण कार्यों में घटिया
सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। जिस कारण नालों व नालियों पर निर्मित स्लैब समय से पहले ही जर्जर हो गया। जिसका खामियाजा आम शहरवासियों को उठाना पड़ रहा है। आये दिन टूटे व जर्जर स्लैब में लोग गिर रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी खुले नाला में गिर चुके हैं। वहीं आये दिन मोटरसाइकिल सवार भी टूटे स्लैब
में गिरते रहते हैं। टूटे व जर्जर स्लैब में गिर कई मोटरसाइकिल सवार घायल हो चुके हैं। वहीं कई बार टूटे स्लैब के कारण कई टेंपो भी पलट चुका है। लेकिन, अब तक जर्जर हो चुके स्लैब व जय खुले नालों को लेकर नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी राम बाबू ने बताया कि ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना को कम करने के लिए साइनेज लगाए गए हैं। साथ ही सड़कों के किनारे संकेत चिन्ह भी लगाए गए हैं। तीखे मोड़ पर रेडियम स्टिकर भी लगाए गए हैं। ताकि दूर से ही मोड़ की जानकारी मिल सके।
रिपोर्टर