21 लीटर शराब जब्त
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 12, 2025
- 160 views
रोहतास ।होली के मध्य नजर सासाराम नगर थाना इंस्पेक्टर राजीव रंजन राय के नेतृत्व में शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
इसी कड़ी में नगर थाना सासाराम के पुलिस ने छापामारी के क्रम में रॉयल चैलेंज 375 ml का 6 पीस, ब्लेंडर प्राइड 750 ml का एक पीस, रॉयल स्टैग 750 ml का 4 पीस ,8 pm स्पेशल whisky 180 ml का 5 पीस तथा 2 लीटर वाला प्लास्टिक के 07 बोतल में देसी शराब के साथ कुल 20.900 लीटर शराब बरामद किया गया है।
इंस्पेक्टर राजीव रंजन राय ने पुष्टि करते हुए बताया कि अगली कार्रवाई जारी है।


रिपोर्टर